पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन 11 तक जमा कराएं बाड़मेर.प्रधानाचार्यडाइट ने बताया कि कक्षा

आवेदन 11 तक जमा कराएं बाड़मेर.प्रधानाचार्यडाइट ने बताया कि कक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवेदन 11 तक जमा कराएं बाड़मेर.प्रधानाचार्यडाइट ने बताया कि कक्षा वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा-2015 के भरे हुए आवेदन पत्र जिले के राजकीय गैर राजकीय तथा संस्कृत विद्यालय अपने मूल्यांकन केंद्रों पर 11 दिसंबर तक जमा करवा दें। मूल्यांकन केंद्र आवेदन पत्रों की जांच कर संस्थान में 16 दिसंबर तक वाहक स्तर पर जमा करवाएंगे। जिले के मूल्यांकन केंद्र राउमावि बायतु, शिव, चौहटन, धोरीमन्ना, सिणधरी, सिवाना, राउमावि स्टेशन रोड बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र राउमावि गांधी चौक बाड़मेर शहरी क्षेत्र तथा राउमावि बालोतरा ग्रामीण क्षेत्र, राबाउमावि बालोतरा शहरी क्षेत्र होंगे।

आजसेलू पहुंचेगा नर्मदा का नीर

बाड़मेर.पिछलेएक सप्ताह से मुख्य नहर में बंद पानी की सप्लाई मंगलवार को फिर से शुरू होगी। गौरतलब है कि गत दिनों अहमदाबाद के पास मुख्य नहर में ब्रीच के कारण पानी सप्लाई बाधित हो गई थी। गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई ने बताया कि नर्मदा नहर के चीफ इंजीनियर से बातचीत के बाद मंगलवार को गुजरात से नर्मदा का नीर राजस्थान सीमा में प्रवेश करेगा। सेलू हेड के बाद अगले 24 घंटों में गुड़ामालानी तक पहुंचेगा। काफी समय से पानी सप्लाई को लेकर दिक्कत रही थी। बुधवार को अरणियाली, गुड़ामालानी, भीमथल डाबली वितरिका के लिए चारों पंपों से पानी सप्लाई सुचारू हो जाएगी।

प्रदीप-जानकीगोवा जाएंगे बाड़मेर.राष्ट्रपतिपुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कलाकार, नृत्य निर्देशक एवं गायक पुष्कर प्रदीप एवं भवाई-नृत्यांगना एवं गायिका गोवा सरकार के निमंत्रण पर वहां जाएंगे। ये वहां राजस्थानी भवाई-नृत्य का प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने राजस्थान एवं हरियाणा के जवाहर नवोदय विद्यालयों के साथ लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी आदि में प्रशिक्षण देकर प्रदर्शन भी किया।

दोगिरफ्तार

बाड़मेर.पुलिसने सोमवार को शराब बेच रहे दो जनों को गिरफ्तार िकया है। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर में मोहनलाल सिंधि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49 बोतल हरियाणा पंजाब निर्मित शराब बरामद की। चौहटन रोड पर शैतानसिंह राजपूत के कब्जे से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की गई।