- Hindi News
- शैक्षिक भ्रमण दल को विधायक ने दिखाई हरी झंडी
शैक्षिक भ्रमण दल को विधायक ने दिखाई हरी झंडी
चौहटन. नवीनएकेडमी उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहटन के शैक्षिक भ्रमण दल को विधायक तरुणराय कागा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। विद्यालय के सौ छात्रों का यह दल बस से आसोतरा, नाकोड़ा, भैरव तीर्थ, खेड मंदिर, तिलवाड़ा, जसदेर तालाब, नींबड़ी माता के भ्रमण के लिए शिक्षकों के साथ रवाना हुआ। इस दौरान एबीइइओ युवराज कागा, हीराराम चौधरी एवं अभिभावक मौजूद थे। मालाणी महाविद्यालय के सचिव जगदीश विश्नोई ने मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दीं।