पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमदान करने ग्रामीण आगे आए

श्रमदान करने ग्रामीण आगे आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवको साफ सुथरा रखना ग्रामीणों की नैतिक जिम्मेवारी है। गांव स्वच्छ होगा तभी ग्रामीण स्वस्थ रहेंगे। स्वच्छता के साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना का लाभ उठाकर हर ग्रामीण इससे लाभान्वित हो। इसके लिए गांवाई जनता को जागरूक कर इन योजनाओं से जोड़ें ताकि हर आदमी का भला हो सके।

यह बात एसडीएम श्रवणसिंह राजावत ने मते का तला गांव में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान शिविर के मौके पर ग्रामीणों से कही। तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी, जैसलमेर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेश कुमार, डीएफपी नोडल अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी ने भी अपने विचार रखते हुए स्वच्छता एवं जनधन योजना की जानकारी दी।

सरपंच लूणाराम भील, एबीईईओ रघुनाथ विश्रोई, एसबीबीजे शाखा चौहटन के प्रबंधक जी.आर. चंडक, बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक विमला चौधरी, जीएसएसएस व्यवस्थापक हेमसिंह राठौड़, अध्यक्ष पन्नेसिंह राठौड़, ग्रामसेवक प्रेमाराम चौधरी सहित कई मौजूद थे। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय बाड़मेर एवं उपखंड प्रशासन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम पर एसडीएम राजावत ने कहा कि हमारे आसपास के वातावरण को साफ सुथरा स्वच्छ रचाने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। साथ ही हम अपने अपने घरों में शौचालय का निर्माण करवाकर उनका उपयोग सुनिश्चित करें।

राजावत ने कहा कि खुले में शौच जाने से होने वाले अशुद्ध वातावरण के कारण सबसे अधिक बीमारियां फैलती है। तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी ने श्रमदान कार्यक्रम में लोगों को उत्साहित किया। जैसलमेर डीएफपी के अधिकारी नरेश कुमार ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

चौहटन. सफाई अभियान में ग्रामीणों ने कियासहयोग।