पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी 16 को

पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी 16 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{16 को प्रधान, जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य 17 18 को सरपंच वार्ड पंच सीटों की आरक्षण लॉटरी निकलेगी

भास्करन्यूज | बाड़मेर

कोर्टमें लंबित पंचायत वार्ड पुनर्गठन के मामलो का फैसले से पंचायतीराज चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। फैसले के तुरंत बाद प्रशासन ने वार्ड पुनर्गठन की सूचियां का प्रकाशन कर दिया।

पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों के तहत जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 16 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। इस दौरान प्रधान की सीटों का भी लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय होगा। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की कवायद तेज हो गई है। अब नए सिरे से मतदाता सूचियां को अपडेट करने के साथ वार्ड वार तैयारी चल रही है।

सरपंचवार्ड पंच आरक्षण 17 18 को

पंचायतचुनाव के मद्देनजर सरपंच वार्ड पंच सीट की आरक्षण लॉटरी 17 18 दिसंबर को निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया उपखंड स्तर पर संपन्न होगी। कलेक्टर ने पंचायत वार्ड पुनर्गठन के आधार पर सूचियां तैयार कर आरक्षण लॉटरी निकालने के आदेश दिए है।

निर्वाचन क्षेत्रों का प्रकाशन

पुनर्गठन की प्रक्रिया

जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के पुनर्गठित निर्वाचन क्षेत्रों का गुरूवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि जिले में पुनर्गठित एवं नवसृजित ग्राम पंचायतों तथा पंचायत समितियों के वार्डों/निर्वाचन क्षेत्र के गठन को अंतिम रूप दिए जाने पर उच्च न्यायालय के फैसले के बाद अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में पंचायत समितियों के 198 वार्डों की संख्या बढकर 369 वार्ड हो गए है। इसी प्रकार 37 जिला परिषद वार्डों की सं. तथा उनका क्षेत्र तो यथावत रहेगा लेकिन उनमें शामिल ग्राम पंचायतों की संख्या तथा उनके नाम भी पुनः सृजित हो गए है।

पंचायतीराज विभाग ने जिले की नौ पंचायत समितियां सृजित की गई है। वहीं 109 ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन को मंजूरी मिली है। हालांकि प्रशासन ने 120 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव भिजवाए थे। पुनर्गठन से जिले में अब 17 पंचायत समितियां 489 ग्राम पंचायतें हो गई है। राज्य सरकार ने 7 नवंबर को पंचायत समितियां ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी।

अभी क्या हैं स्थिति

पं. समिति ग्राम पंचायतें वार्ड संख्या

बाड़मेर 51 39

रामसर 25 17

चौहटन 27 21

सेड़वा 39 29

धनाऊ 2