पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक कारोबारी ऋण साक्षात्कार 15 से

अल्पसंख्यक कारोबारी ऋण साक्षात्कार 15 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जिलेमें अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) के बेरोजगार युवक-युवतियों को कारोबारी ऋण देने के लिए आवेदन लिए गए थे। जिनका साक्षात्कार पंचायत समितिवार 15 दिसंबर से जिला मुख्यालय स्थित नेहरू युवा केंद्र में लिए जाएंगे।

कार्यक्रम अधिकारी सोबदार खान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कारोबारी ऋण देने के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद योग्य अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 15 दिसंबर को पंचायत समिति बाड़मेर, 16 को पंचायत समिति चौहटन, धोरीमन्ना सिणधरी एवं 17 को पंचायत समिति शिव, बायतु, सिवाना, बालोतरा का साक्षात्कार नेहरू युवा केंद्र, बाड़मेर (पंचायत समिति, बाड़मेर के पीछे) सुबह 11 बजे से होगा। योग्य अभ्यर्थी मूल कागजात लेकर निर्धारित समय स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होवें।