पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 800 ग्राम अफीम दूध के साथ 1 गिरफ्तार

800 ग्राम अफीम दूध के साथ 1 गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्करोंके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौहटन पुलिस ने तीसरे दिन भी 800 ग्राम अफीम के दूध के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चौहटन थानाधिकारी आेमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबीर से सूचना मिली थी कि तस्कर सांगाराम पुत्र उदाराम सुथार काफी मात्रा में अफीम का दूध अपनी कार में लेकर चौहटन के आसपास के गांवों में सप्लाई के लिए जा रहा है। इस पर थानाधिकारी मय पुलिस टीम ने चौहटन के पास नाकाबंदी की। दोपहर दो बजे सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी, रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया और तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी में रखा 800 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। कार में एक लाख रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने आरोपी सांगाराम को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

चौहटनतस्करी का अड्डा

सीमावर्तीचौहटन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय तस्करों से लेकर लोकल तस्करों तक नेटवर्क फैला हुआ है। अफीम, डोडा पोस्त, शराब के तस्करों के खिलाफ चौहटन पुलिस की ओर से पिछले तीन दिनों से कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पकड़ा गया अफीम तस्कर सेड़वा में सोसायटी का मैनेजर का भी काम करता है।

खबरें और भी हैं...