सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन
सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन
बाड़मेर | जिलेभर के मंदिरों विभिन्न मठों में सोमवती अमावस्या पर धार्मिक आयोजन हुए। शिव शक्तिधाम, सफेद आकड़ा गढ़ मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुआें की आवाजाही रही। इस दिन दान-पुण्य करने काे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
चौहटन|कस्बेकी पहाड़ी स्थित मठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। डूंगरपुरी मठ में हर माह की अमावस्या पर मेला भरता है।