योजनाआें की समीक्षात्मक बैठक आज
कार्य नहीं मिले तो दर्ज कराए एफआईआर
बाड़मेर। ग्रामीणविकास योजनाआें की समीक्षा बैठक में जिला परिषद सीईओ एम.एल. नेहरा ने गत वर्षाें में विभिन्न योजनाआें में राशि स्वीकृति के बावजूद मौके पर कार्य प्रारंभ नहीं करवाने तथा सरकारी राशि के गबन की स्थिति में संबंधित कार्मिकाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चौहटन एवं गडरारोड पंचायत समिति क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायताें में पिछले कुछ समय से पंचायत के खाते से राशि निकालने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने के मामले सामने आए। इस
योजनाआें की समीक्षात्मक बैठक आज
बाड़मेर। पंचायतीराजविभाग की विभिन्न योजनाआें की समीक्षा के लिए बाड़मेर पंचायत समिति के ग्रामसेवकाें, कनिष्ठ लिपिकाें एवं ग्राम रोजगार सहायकाें की बैठक 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी। विकास अधिकारी सुरेश कुमार दाधीच ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकाें के खिलाफ कार्यवाही होगी।
सतर्कतासमिति की बैठक 11 को
बाड़मेर। जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग तथा सतर्कता समिति की बैठक द्वितीय गुरुवार 11 फरवरी को जिला मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केेंद्र में होगी। एडीएम ओ.पी.विश्नोई ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना के साथ जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए।
गौरवसैनिक रैली 11 को
बाड़मेर |08 फरवरी। गौरव सेनानियों एवं विरांगनाओं के लिए स्टेशन मुख्यालय जालिपा में 11 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे गौरव सेनानी रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर से.नि. हरदत्त शर्मा ने बताया कि रैली में सैनिकों से संबंधित समस्याओं का निराकरण एवं जीवित प्रमाण पत्र का पंजीकरण किया जाएगा। इस हेतु सभी गौरव सेनानियों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पहचान पत्र, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कैंटीन सुविधा, ईसीएचएस रिकार्ड संबंधित समस्या तथा अन्य समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
पटवारीभर्ती परीक्षा, हेल्प लाइन स्थापित
बाड़मेर। राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर द्वारा पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं उपखंड मुख्यालय बालोतरा पर 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3.0 बजे तक एक सत्र में आयोजित होगी। कलेक्टर सुधीर शर्मा ने आदेश जारी कर उक्त परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केंद्र में दूरभाष नंबर 02982-222226 पर हेल्प लाइन की स्थापना कर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया है।