करंट लगने से युवक की मौत
बाड़मेर. चौहटनथाना क्षेत्र के ढोक गांव में सरकारी कुएं पर लगी डीपी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खेताराम पुत्र जानाराम भील निवासी भीलड़ी ढोक ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीज किशन पुत्र भजनाराम भील(28) गांव में सरकारी कुएं पर लगी डीपी की चपेट में गया। इससे लगे करंट से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।