स्कूलों में बसंत पंचमी पर कई आयोजन
जिलेभर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। विद्यालयों में बसंत पंचमी पर विद्यार्थियों को इस पर्व का महत्व एवं उपयोगिता बताई। कई स्कूलों में इसे सरस्वती जयंती के रूप में मनाया। पीले पुष्प एवं बसंती वस्त्र से मां सरस्वती का पूजन किया गया। स्टेशन रोड स्थित राउमावि में प्रधानाचार्य चैनाराम चौधरी ने मां शारदे का पूजन किया। सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता दीपसिंह भाटी के निर्देशन में छात्रों ने सरस्वती वंदना की। आदर्श विद्या मंदिर ढाणी बाजार स्कूल में मुख्य अतिथि बोरीदास सोनी के नेतृत्व में सरस्वती जयंती मनाई। आरती के बाद मिश्रीमल सोनी ने बसंत पंचमी पर प्रधानाचार्य विजय जोशी ने सरस्वती जयंती की जानकारी दी। सोनी ने छात्रों को बैग देने की घोषणा की। बालिका आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल जोशियों का निचलावास में भी बसंत पंचमी मनाई।
प्रधानाचार्य सुनीता राय ने बसंत पंचमी संस्कारों की जानकारी दी। इंद्रा कॉलोनी स्थित दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल में भी बसंत पंचमी एडीईओ माध्यमिक धनराज व्यास के आतिथ्य में मनाई। प्राचार्य राणाराम गोयल ने विचार रखे। इसी तरह कलरव पब्लिक स्कूल माध्यमिक में बसंत पंचमी मनाई गई। कार्यक्रम प्रभारी छगनलाल सुथार ने सरस्वती पूजन का महत्व बताया। उन्होंने सफल जीवन के लिए बदलाव लाने की बात कही।
संस्कृतिमें ही संस्कार पलते हैं - सुथार : ग्लोबएकेडमी माध्यमिक स्कूल इंद्रा काॅलोनी में बसंत पंचमी पर संस्थान अध्यक्ष मेवाराम सुथार ने विद्यार्थियों से कहा कि संस्कृति में ही संस्कार पलते हैं। हमें अपने नियमित जीवन में ऐसे ही संस्कारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। इसी तरह बालिका आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में बसंत पंचमी का पर्व मनाया। व्यवस्थापक बाबूलाल संखलेचा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व बताया। स्कूल में एक मिनट प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महेश पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में बसंत पंचमी पर विद्यार्थियों के साथ गुरुजनों ने भी सरस्वती का पूजन किया। संस्था अध्यक्ष चंदन जाटोल ने विचार रखे।
डेजर्टडिसेबल स्कूल में प्रतियोगिता : डेजर्टडिसेबल डवलपमेंट स्कूल रामनगर में बसंत पंचमी मनाई। प्रधानाध्यापक श्याम बाबूलाल शर्मा ने बच्चों को मां सरस्वती की आराधना का महत्व बताया। व्यवस्थापक भोमाराम शोभाराम सारण के नेतृत्व में प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में रतन कंवर, जगदीश छाजेड़, मगागिरी, महेंद्रसिंह सोढ़ा, श्रवण कुमार, भगसिंह ओमभारती मौजूद रहे।
चौहटन.आदर्शविद्या मंदिर उमावि चौहटन के प्रधानाचार्य लिखमाराम ने बताया कि पंडित भीष्मदेव के सान्निध्य में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस दिन 50 बच्चों को पूजन कर नव प्रवेश दिया गया।
बाटाडू.आदर्शविद्या मंदिर उप्रावि में सरस्वती जयंती पर यज्ञ का आयोजन किया। पूर्व बीईईओ बायतु रामलाल बैरड़ ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने को कहा। गुणात्मक शिक्षा से ही बच्चे आगे जाकर अपना नाम रोशन करेंगे। इसी तरह बालिका आदर्श विद्या मंदिर बायतु में बसंत पंचमी पर विद्यालय द्वारा विद्या आरंभ संस्कार महोत्सव हवन के साथ मनाया| कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दम्माराम गौड़ के सान्निध्य में हवन में आहुतियां दी गईं। प्रधानाचार्य नरसिंगाराम ने सोलह संस्कारों के बारे में बताया।
भिंयाड़.मातेश्वरीविद्या मंदिर उमावि भिंयाड़ में बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह भिंयाड़ ने सरस्वती का पूजन कर बसंती पंचमी का महत्व बताया।
रामसर.राउप्राविभोमाणी सियागों की ढाणी में बसंत पंचमी का पर्व मनाया। बच्चों ने यज्ञ वेदी बनाकर उसका पुष्पों से शृंगार किया। उम्मेदाराम चौधरी के निर्देशन में गायत्री मंत्रों शांतिपाठ की आहुतियां दी गई। प्रधानाध्यापक गजाराम चौधरी ने बसंती पंचमी का महत्व बताया। इसी तरह राउप्रावि उनाली नाडी में बसंत पंचमी पर हवन में आहुतियां दी गईं। प्रधानाचार्य बलवंतसिंह भाटी ने बसंत पंचमी का महत्व बताया।
कवास.राउमाविछीतर का पार, सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन कर प्रसाद बांटा। छात्रों ने सरस्वती आराधना, विद्यार्थी जीवन, अनुशासन, समय के सदुपयोग बारे में विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान भैरोंसिंह प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार जांगिड़ ने बताया कि बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसी तरह आदर्श राउमावि आकली में बसंत पंचमी पर भक्ति संध्या हुई। आयोजक सदराम माली ने बताया कि बसंत पंचमी पर भजन गायक प्रकाश माली और कुड़ी के भंवर गायणा एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रतापपुरी, कोटड़ा मठ के केदारगिरी मौजूद रहे।
धनाऊ.राआउमाविरामदेव का मंदिर (श्रीरामवाला) में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। वरिष्ठ शिक्षक सुमेर सिंह ने सरस्वती का महत्व बताया। गजराज मीणा, कैलाश मीणा, वीरेंद्र कुमावत ने भी विचार रखे। वरिष्ठ शिक्षक मगनाराम ने भी विचार रखे।
बाड़मेर. आदर्श स्कूल में बच्चें के तिलक लगा कर स्वागत करते अतिथि।
बाड़मेर. बसन्त पंचमी उत्सव के दौरान आदर्श स्कूल में कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।
रामसर. स्कूल में यज्ञ वेदी पर हवन के लिए बैठे छात्र।