श्रमिक संघ के विरुद्ध की गई एकतरफा कार्यवाही का विरोध
जोधपुरविद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, बाड़मेर के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के जिलाध्यक्ष जनक गहलोत के नेतृत्व में डिस्काॅम के संभागीय मुख्य अभियंता अविनाश सिंघवी को प्रबंध निदेशक, जोधपुर डिस्काॅम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने चुरू जिले में श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध की गई एकतरफा कार्यवाही पर विरोध जताया।
ज्ञापन में बताया कि अधिशासी अभियंता की झूठी शिकायत पर अन्यायपूर्ण तरीके से निलंबित किए कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बहाल करने एवं स्थानांतरित किए कार्यकर्ताओं को उनके पूर्व स्थान पर फिर से लगाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने डिस्काॅम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में औद्योगिक शांति बनाए रखने में सहयोग करने की मांग की गई। शनिवार को इस मुद्दे पर चौहटन स्थित उपखण्ड कार्यालय में प्रस्तावित संघ की वृत स्तरीय बैठक में चर्चा की जाएगी।
बैठक में आगामी 20 21 फरवरी को उदयपुर में आयोजित संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले की सहभागिता पर विचार विमर्श होगा। बैठक की अध्यक्षता जोधपुर डिस्काॅम श्रमिक संघ के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी करेंगे। बैठक में भारतीय मजदूर संघ, बाड़मेर के जिला मंत्री कुशलाराम, डिस्काॅम श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री पवन परमार तथा जिले के सभी उपखंडों के अध्यक्ष
महामंत्री भाग लेंगे।
बाड़मेर. कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते न्यायिक कर्मचारी