पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरू को स्पीड पोस्ट सेंटर बनाने की जरूरत

चूरू को स्पीड पोस्ट सेंटर बनाने की जरूरत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| चूरूको स्पीड पोस्ट सेंटर (एसपीसी) का हब बनाने मांग उठी है। इससे लोगों को बेहतर डाक सेवा मिल सकेगी विभाग का राजस्व बढ़ेगा। कुछ दिन पहले चूरू आए चीफ पीएमजी (पोस्टमास्टर जनरल) को भी इस बारे में बताया गया था। जिले को स्पीड पोस्ट हब (केंद्र) बनाने के लिए चूरू आरएमएस के एसआरओ सांवरमल स्वामी ने आल इंडिया एंपलाइज यूनियन ग्रुप सी के वृत्त सचिव को दिसंबर में पत्र लिखा था। इसमें बताया था कि चूरू एसपीसी नहीं होने के कारण डिस्पेच डिलीवरी होने वाली डाक में एक दिन विलंब होता है। एसपीसी डाक लाने भेजने में डाक विभाग को अतिरिक्त राजस्व का नुकसान हो रहा है। फिलहाल एसपीसी हब सीकर है। एसआरओ ने बताया कि चूरू आरएमएस को एसपीसी हब बनाने के लिए यहां से डैली 11 सौ मंथली 60 हजार स्पीड पोस्ट डाक का आवागमन होना चाहिए। चूरू में एक जनवरी से 31 जनवरी 2015 तक मंथली 54 हजार 616 एसपीसी डाक का आवागमन हुआ।

^हाल ही में चूरू आए चीफ पीएमजी को आरएमएस को स्पीड पोस्ट सेंटर बनाने के लिए लोगों ने सुझाव दिया था। चीफ पीएमजी ने इसके लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। उम्मीद है कि शीघ्र कार्रवाई होगी। मो.हनीफ, सीनियर सुपरीडेंट, आरएमएस, जयपुर