नेत्र ऑपरेशन शिविर कल से
चूरू| भारतविकास परिषद्, भंवरलाल विनिता देवी वैद चेरिटेबल ट्रस्ट देहली के आर्थिक सौजन्य से जिला अधंता निवारण समिति मेडिकल रिलिफ सोसायटी के तत्वावधान में 14 से 16 फरवरी तक पंखा रोड स्थित राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा।
शिविर प्रभारी नानूराम माली ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह नौ बजे से रोगियों का पंजीकरण, जांच भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शिविर की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।