दुकान के ताले तोड़कर चोरी
पंखासर्किल के पास स्थित दुकान के बुधवार रात ताले तोड़कर चोर नकदी सामान ले गए। चोरी का गुरुवार सुबह पता चला। शहर में 20 दिनों में चेन स्नेचिंग सहित चोरी की यह चौथी वारदात है। अभी तक एक का भी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस के अनुसार पवन पुत्र रामचंद्र अग्रवाल निवासी वार्ड पांच ने रिपोर्ट दी कि उसकी पंखा सर्किल पर अनाज-किराणे की दुकान है। बुधवार रात यहां से 20 हजार की नकदी, 15 हजार रुपए की रेजगारी और सामान चोरी हो गया।
जिलाप्रमुख के नेतृत्व में व्यापारी मिले एसपी से
पंखासर्किल के पास स्थित दुकान में चोरी की वारदात को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रमुख हरलाल सहारण के नेतृत्व में एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी जगदीश भालेरीवाला, विनोद लूणिया, राधेश्याम सैनी, मनोज बजाज, रामोतार लोहिया संतोष महनसरिया सहित कई व्यापारी शामिल थे।
^गश्त में 10 का जाब्ता और बढ़ा दिया गया है। कोतवाली में बैठक लेकर चोरी को रोकने के लिए रणनीति से अवगत करवाते हुए स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। अब एएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक रोटेशन के अनुसार रात्रि गश्त करेंगे। बाजार में व्यापार मंडल के सहयोग से चार चौकीदार भी नियुक्त कर दिए है,जो तय स्थानों पर रात को पहरेदारी करेंगे। जो भी वारदातें हुई उनको भी खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। -राहुलकोटोकी, एसपी, चूरू
1. 21 जनवरी की रात सुभाष चौक के पास करीब छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए नकद सामान की चोरी के बाद व्यापारियों ने आक्रोश भी जताया था। मौके पर पहुंचे चिकित्सा मंत्री, एसपी और सभापति ने व्यापारियों की समझाइश की थी।
2. 25 से 26 जनवरी की रात सुभाष चौक के पास की एक गली स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर 70 हजार रुपए नकद चांदी चोरी कर ले गए।
3. 26 जनवरी की शाम शहर के मोचीवाड़ा क्षेत्र में बाइक पर सवार तीन युवक एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस संबंध में कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।
चूरू. चोरीकी वारदातों की रोकथाम को लेकर एसपी से वार्ता करते व्यापारी।