अस्पताल का हुआ शभारंभ
चूरू|नई सड़कपर एसपी लाल कोठी में बनाए गए हार्ट केयर एंड जनरल अस्पताल की शुरुआत बुधवार को हुई। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने अस्पताल का उदघाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. भरतसिंह राठौड़ ने की। अस्पताल संचालक डॉ. दीपकसिंह ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सभापति विजय शर्मा, विक्रमसिंह कोटवाद आदि उपस्थित थे।