शिविर का समापन
रतनगढ़| नयासवेरा कार्यक्रम के तहत राजकीय अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में डोडा पोस्त नशा मुक्ति शिविर का समापन गुरुवार को हुआ।
सीएमएचओ डाॅ. अजय चौधरी ने भर्ती लोगों उनके परिजनों को नशा मुक्त नए जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। पांच फरवरी को शुरू हुए शिविर में 72 डोडा पोस्त सेवन करने वालों की जांच की गई थी, जिसमें से 35 लोगों को भर्ती किया गया तथा 26 लोगों ने शिविर में लाभ लिया। आठ माह तक इन लोगों के लिए फाेलाेअप शिविर भी लगेंगे। चूरू के मनोचिकित्सक डाॅ. निशांत,े डा. नरेश डाॅ. सज्जनकुमार ने शिविर में सेवा दी।