पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटी केंद्र में एडीएम ने सुनी समस्याएं

आईटी केंद्र में एडीएम ने सुनी समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीएमआरएस कविया ने गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित आईटी केंद्र में आमजन की समस्याएं सुनीं।

एडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही निर्देश दिए। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि सरकार आपके द्वार के दौरान प्रकरण राज्यस्तर पर भिजवाए गए हैं, उनका निस्तारण जल्दी कराने के लिए अपने विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें। लंबित प्रकरणों को भी तत्काल समाप्त करें। उन्होंने कहा कि आम जन की समस्याओं के निस्तारण के मसले पर राज्य सरकार अत्यंत गंभीर है। इसलिए किसी भी अधिकारी की किसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ प्रहलाद मीणा, प्रोग्रामर नरेश छींपी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।