जिला प्रमुख ने खेतों में देखा नुकसान
दोफरवरी की रात ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में फसलों का गुरुवार को जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने जायजा लिया।
सहारण ने जिले के गांव ढाढरिया चारणान और उदासर बीदावतान गांवों में विभिन्न खेतों में जाकर मौके की स्थिति देखी। गांव ढाढरिया चारणान में रामकुमार मेघवाल सहित अन्य किसानों के खेतों में जाकर सरसों, जौ गेहूं की फसलों की स्थित देखी। यहां पर खेतों में भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है तथा कई खेतों में फसल शत-प्रतिशत नष्ट हो चुकी है। जिला प्रमुख ने किसान तोलाराम, अर्जुनराम, रूकमानंद, रामकुमार, मुरलीधर, सांवरमल आदि से बातचीत कर ओलावृष्टि से नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार रामकिशन मीणा से कहा कि वे नुकसान का समुचित मूल्यांकन कर गिरदावरी दर्ज करें। ताकि किसानों को समुचित मुआवजा मिले तथा नुकसान की अधिकतम भरपाई हो।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी 75 प्रतिशत से अधिक खराबा हुआ था। लेकिन तो उनके चार माह के बिजली के बिल माफ किए गए और ही मुआवजा मिला। सहारण ने कहा कि बीमा कंपनी से वार्ता कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का क्लेम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। लघु-सीमांत की श्रेणी में नहीं आने वाले किसानों को भी मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विक्रमसिंह कोटवाद, भंवरलाल कुल्हरि भी साथ रहे। पटवारी सुरेंद्र प्रजापत ने जिला प्रमुख को गांव में की गई गिरदावरी से अवगत कराया। इसी प्रकार सरदारशहर तहसील के गांव उदासर बीदावतान में भी जिला प्रमुख ने ओमसिंह, मदन, रणजीत आदि किसानों के खेतों में जाकर मौके की स्थिति देखी। रामूराम, किरसण, सोहनराम आदि ग्रामीणों से बातचीत भी की। जिला प्रमुख ने गिरदावर करणीसिंह पटवारी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि सही गिरदावरी रिपोर्ट करें और कोई भी पीड़ित किसान इससे वंचित नहीं रहना चाहिए।
चूरू. ओलावृष्टिसे खराब फसल का जायजा लेते जिला प्रमुख हरलाल सहारण।