बालिका शिक्षा पर दिया बल
साहवा| कस्बेके राबाउप्रावि में पीरामल फाउंडेशन की ओर से बालिका शिक्षा पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रहलादराय जांगिड़ ने की। मुख्य अतिथि चूरू डाइट व्याख्याता कमल शर्मा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अितथि बंशीधर उपाध्याय ,भंवरलाल लमाणी, डॉ. श्रवण स्वामी, अनवर हमीद कुरेशी,एमपी सैनी आदि थे। संचालन बंशीराम कस्वा ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को स्कूल गणवेश दी गई। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया।