युवा बनें कल्चरल एंबेसडर : कलेक्टर
चूरू को पर्यटन मानचित्र पर लाने के नजरिए से शनिवार को शहर में हुई हेरिटेज वॉक हुई। करीब डेढ़ किलोमीटर की वॉक में अधिकारी, खिलाड़ी, छात्र आमजन की भागीदारी रही। इसे देखने लोग छतों पर भी चढ़ गए थे।
कलेक्टर एचएस मीना ने गर्ल्स कॉलेज से हरी झंडी दिखाई। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में हेरिटेज के संरक्षण और पर्यटन को बढावा देने के लिए कल्चरल एंबेसडर बनें। यहां के स्थापत्य को लोकप्रिय बनाएं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गंगवाल ने कहा कि पर्यटन राजस्थान की ताकत है। हमें इसे बढाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। चूरू के प्रवासी भले ही कमाने के लिए बाहर गए हैं लेकिन उनका मन यहीं रमता रहा। ये हवेलियां इस बात का प्रतीक हैं। वॉक के आगे महेंद्र शर्मा अन्य कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य और अलगोजा वादन करते हुए लुभाया। राज्य सरकार ने सरकार आपके दौरान कार्यक्रम के दौरान हेरिटेज वॉक की घोषणा की थी। वॉक में शामिल लोगों ने हवेलियों के सौंदर्य को करीब से निहारा।
ये भी हुए वॉक में शरीक
पर्यटन क्षेत्र में सेवा के लिए सम्मान
प्रो.कमलसिंह कोठारी ने कहा कि देशी-विदेशी सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को यह स्थापत्य देखना चाहिए। सहायक निदेशक (पर्यटन) अजय शर्मा ने अधिकारियों एवं आमजन की सराहना की। कार्यक्रम में पर्यटन व्यवसायी विशेषज्ञ अरविंद शर्मा, आनंद बालाण विजयसिंह थैलासर का पर्यटन क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मान किया गया।
वॉक में एसपी राहुल कोटोकी, एडीएम आरएस कविया, एसडीएम बीएल मीणा, पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप राठौड़, वरिष्ठ नागरिक डूंगरमल कोठारी, स्काउट सीओ रामजस लिखाला, वासुदेव चावला, तहसीलदार रामकिशन मीणा, डीईओ माध्यमिक रतनसिंह पूनिया, एडीईओ प्रारंभिक भंवर खान, डीएफओ हेतराम मूंड, युवा जागृति संस्थान के अध्यक्ष जयसिंह पूनिया, खेल विभाग के शमसेर सिंह, रमेश पूनिया, नगर परिषद आयुक्त सांवरमल सैनी, गर्ल्स कॉलेज निदेशक ओपी शर्मा, प्राचार्य आशा कोठारी, मोतीलाल सैनी, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, योगाचार्य डॉ. मनोज शर्मा, एलएन इंदौरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी, स्काउट-गाइड आमजन मौजूद रहे।
चूरू को पर्यटन नक्शे पर लाना उद्देश्य
कलेक्टरने बताया कि हेरिटेज वॉक सरकार का पहला चरण है। चूरू को दुनिया के पर्यटन नक्शे पर लाने के उद्देश्य से