टीम 400 की, सफाई के साधन कुछ नहीं
स्वच्छभारत-स्वस्थ भारत मुहिम के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन पर राजकीय लोहिया कॉलेज की एनएसएस की चारों इकाईयों नेे श्रमदान किया।
हैरत की बात तो ये है कि करीब 400 की संख्या में स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं के पास सफाई करने के लिए साधन तक नहीं थे। मात्र एक-दो झाडू लेकर सफाई के लिए पहंुची टीम में एक-दो स्वयंसेविकाएं सफाई करती रही और अन्य उनके पास खड़ी रही।
कुछ देर बार इधर-उधर से चार-पांच झाडू मंगवाकर सफाई शुरू की गई। इस दाैरान एनएसएस के संयोजक जेएस कविया, कार्यक्रम अधिकारी रवींद्रकुमार, मधुसूदन प्रधान उम्मेद गोठवाल ने विचार व्यक्त किए। अिभयान में भारती प्रजापत, कविता, पूनम प्रजापत, रजनी जांगिड़, प्रियंका जाखड़, नगमा, कंचन, सरोज सहारण, अलताफ, अनुराधा सैनी,प्रीतम जांगिड़, अनीता, सोनम, श्वेता रितेश धुआं सहित मुकेश, संदीप, निर्मल, विजय, आमिर ने सहयोग किया।
चूरू. रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान में एक स्वयंसेविका सफाई करती हुई बाकी छात्राएं साधन के अभाव में खड़ी रही।