पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरा खूब सजा है दरबार मैया शेरोवाली

तेरा खूब सजा है दरबार मैया शेरोवाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|नवरात्रा महोत्सवमें जगह-जगह मैया शेरावाली के जयकारे गूंजने लगे है। बारह महादेव मंदिर के पास पं. बद्रीप्रसाद शर्मा के नोहरे में धुंवा-धोरा शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में चल रहे महोत्सव में पं. सुनील व्यास के सानिध्य में यजमान बंशीधर चंदेल, मैनाराम शर्मा विक्की सिंघी ने पूजा-अर्चना की। दोपहर में पं. नरोत्तम नागवाण ने रामकथा के प्रवचन दिए। श्रीकृष्ण मंदिर में सुबह शाम के समय मां दुर्गा की आरती की जा रही है। पुजारी प्रभुदयाल कुदाल ने बताया कि यजमान सुरेश खडोलिया ने सप|ीक पूजा-अर्चना की। रामगढिय़ा दरवाजा के पास वीरव्रति प्रबल युवा मंडल के तत्वावधान में हो रहे महोत्सव में रविवार को यजमान महेश कुमार बावलिया ने सप|ीक पूजा की। पं. शिवरतन पुरोहित ने दुर्गा सप्तशक्ति का पाठ किया।

ओम कॉलोनी में दुर्गा महोत्सव में थाली सजाओ प्रतियोगिता में महिलाएं युवतियां

चूरू. सब्जी मंडी स्थित पार्क में दुर्गा पूजा महोत्सव में आरती लेते श्रद्धालु।