नगरश्री में सािहत्य गोष्ठी का आयोजन
चूरू|लोक संस्कृतिशोध संस्थान नगरश्री में रविवार को पं. कुंज विहारी शर्मा साहित्य गोष्ठी सृजन से साक्षात्कार के तहत फतेहपुर के शायर अंबर फतेहपुरी ने अपनी रचनाएं पेश की। गोष्ठी की अध्यक्षता मोहम्मद इदरीश खत्री राज ने की। विशिष्ट अतिथि मदनलाल सिंगोदिया थे। गोष्ठी में साहित्यकार फतेहपुरी ने अपनी नज्म इस हकीकत से इंकार तुझे है मुझे है से कार्यक्रम का आगाज किया। बाद में कुरबान साकिया तेरे इश्क अहमान पर... सहित कई सुनाकर खूब वाह-वाही लूटी। इस दौरान उन्होंने अपनी अन्य रचनाएं भी सुनाकर समां बांधा। चर्चा सत्र में प्रो. भंवरसिंह समौर, कवि प्रदीप शर्मा, रामसिंह बीका, प्रो. सोहनसिंह दुलार, हरीसिंह, जयप्रकाश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, शायर बनवारीलाल खामोश इंदिरा सिंह ने अंबर की रचनाओं की समीक्षा करते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में नगरश्री की ओर से शायर फतेहपुरी का शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। संचालन प्रो. कमलसिंह कोठारी ने किया।