पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली से दिया प्रतिभा का परिचय

रंगोली से दिया प्रतिभा का परिचय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|नवरात्रा केउपलक्ष में शनिवार को जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता हुई।

प्रतियोगिता में जिलेभर की स्कूलों कॉलेज की छात्राओं सहित महिलाओं ने भाग लिया। कीड्जी प्लेग्रुप स्कूल में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न कलाकृतियों की रंगोली सजाकर छात्राओं महिलाओं ने प्रतिभाओं का परिचय दिया। लायंस लायनेस क्लब के पदाधिकारियों ने सजी रंगोली का अवलोकन कर सराहना की।

प्रतियोगिता के निर्णायक निर्मला मंडावेवाला, संध्या जैन, अंशु प्रधान, मंजू राजोतिया, विजयलक्ष्मी शर्मा, रूपम माथुर, विमलेश भालेरीवाला, कमला सुराणा, अनंत कंवर, संगीता वर्मा, रामचंद्र राजोतिया, आरएस शक्तावत आिद थे। स्कूल प्रधानाध्यापिका सुहानी शर्मा ने बताया कि पहला स्थान ज्योति शर्मा, दूसरा श्रुति जोशी तीसरा स्थान संध्या राजगढि़या ने हासिल किया। निदेशक अनुज चेनानी ने आभार जताया। संचालन राहुल कृपलानी अक्षय जैन ने किया। इस दौरान मनीष आसेरी, जगत शर्मा, श्रुति पाठक, निकिता शर्मा, सुनीता फगेड़िया ने सहयोग किया।

चूरू. जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मानित करते लायंस लायनेस क्लब पदाधिकारी।