पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चयनित महिलाओं के सुने अनुभव

चयनित महिलाओं के सुने अनुभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| राजस्थानग्रामीण आजीविका विकास परिषद् की जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से आंधप्रदेश सीआरपी दल के सातवें चरण की समाप्ति पर रविवार को सोती भवन में डीब्रीफिंग कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक अरोड़ा ने आंधप्रदेश से आए सामुदायिक संदर्भ व्यक्तियों तहसील की चयनित सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं से परिचर्चा कर उनके अनुभव सुने। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वयं के स्तर पर आयजनक गतिविधिया शुरू करने का आह्वान किया। जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कपिला ने परियोजना के तहत अब तक की गई गतिविधियों दल की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक एनके जैन ने स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंक के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में उम्मेदसिंह, रामावतार विश्वनाथ सैनी ने सहयोग किया। संचालन बजरंगलाल जांगिड़ ने किया।

चूरू. कार्यशाला को संबोधित करते सीईओ।