पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि नियंत्रण अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया

कृमि नियंत्रण अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीएमओकार्यालय में शनिवार को चिकित्सा अधिकारीयों, एलएचवी, महिला पर्यवेक्षकों को कृमि नियंत्रण अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जिला प्रजनन शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील जांदू ने बताया कि 10 से 13 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों में एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 9 फरवरी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी बाल विकास परियाेजना कार्यालयों में सभी आंगन बाडी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और राजकीय प्राथमिक स्कूलों, उप्रावि, रामावि, राउमािव से एक-एक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।

बीसीएमओ डॉ. राजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि जिन गांवों वार्डो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है, वहॉ पर दवा देने की जिम्मेदारी एएनएम या आशा सहयोगिनी की होगी। खंड कार्यक्रम प्रबंधक ओमप्रकाश प्रजापत ने आंगनबाड़ी केंद्र, सैक्टर लेवल से होने वाली रिपोर्टिंग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों की भूमिका और कृमि नियंत्रण के लिए तैयार किए गए हैंड आउट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एलएस जया कौर, बेला शर्मा, ज्योति, डॉ. राकेश चाहर, डॉ. विश्वास मथूरिया, डॉ. सुनील कुमार, हंसराज रसगनिया, मुकारब खान, ओमप्रकाश माली, अमित कुमार, डॉ. पूजा रोहिला आदि उपस्थित थे।

चूरू. प्रशिक्षण शिविर काे संबोधित करते आरसीएचओ डॉ. सुनील जांदू।