पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली पदों पर चयन प्रक्रिया 10 से अलवर में, आवेदन मांगे

खाली पदों पर चयन प्रक्रिया 10 से अलवर में, आवेदन मांगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| भारतीयखेल प्राधिकरण की ओर से अलवर स्थित खेल प्रशिक्षण केंद्र में खाली पदों के लिए बालक-बालिकाओं की चयन प्रक्रिया 10 से 11 फरवरी को अलवर के आईजी स्टेडियम में होगी।

केंद्र के सहायक निदेशक के मुताबिक आवासीय खेल योजना में एथलेटिक्स हॉकी (दोनों बालक वर्ग) के लिए चयन प्रक्रिया होगी। इसी प्रकार गैर आवासीय खेल योजना में निशानेबाजी, एथलेटिक्स, हॉकी मुक्केबाजी (सभी बालक-बालिका वर्ग) खेलों के लिए चयन होगा। 12 से 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय या राज्यस्तर पर एकल खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले या टीम खेल में प्रथम दो स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग, पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहे खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।