डिपो को पोस्टरमुक्त करेंगे कर्मचारी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अिधकारियों कर्मचारियों को शनिवार को डिपो आसपास के क्षेत्र को पोस्टरमुक्त बनाने की शपथ ली।
दैनिक भास्कर के अिभयान समाधान मिलजुलकर के तहत शनिवार को चूरू डिपो प्रबंधक मदनसिंह राठौड़ एमओ पूर्णमल कुमावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अिभयान में सहयोग देने डिपो को पोस्टरमुक्त बनाने का संकल्प लिया। डिपो प्रबंधक राठौड़ ने कर्मचारियों से कहा कि डिपो कैंपस को स्वच्छ साफ सुथरा बनाए रखने के लिए यहां किसी को पोस्टर चस्पा नहीं करना चाहिए। कर्मचारियों ने एकसाथ इस अिभयान में सहयोग की शपथ ली। इस अवसर पर कैलाश जसोरिया, रतनलाल डूडी, योगेंद्रसिंह राठौड़, तालीम हुसैन, सुभाष चौधरी, जगदीशप्रसाद शर्मा, हरीसिंह महला, मनोज शर्मा, रामकुमार, शीशराम, दिनेशसिंह, सुमन, नोपाराम, अनिल नेहरा, सुधीर भार्गव, इंद्रसिंह राठौड़, मोरध्वज, राकेश स्वामी, फूलचंद, बिन्नै कुमार जयलाल आदि रोडवेज वर्कशोप कर्मचारी उपस्थित थे।
चूरू. डिपो प्रबंधक मदनसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पोस्टरमुक्त अिभयान की शपथ लेते राजस्थान राज्य पथ निगम के कर्मचारी।