चूरू| राजकीयआयुर्वेदिक अस्पताल रतननगर में 9 फरवरी को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक स्वाइन फ्लू बचाव शिविर लगाया जाएगा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों से निर्मित काढा अस्पताल में नि:शुल्क पिलाया जाएगा नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।