अग्रसेन फाइटर क्लब जीता
चूरू|अग्रसेन स्पोर्टसकी पांचवीं शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार रात को रोमांचक मुकाबले हुए। शुक्रवार शाम को हुए मुकाबलों में अलहिंद क्लब चूरू ईदगाह क्लब बिसाऊ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें अलहिंद क्लब विजेता रही। इसी तरह शनिवार सुबह अग्रसेन क्लब फाइटर ने भी रोमांचक मुकाबले में रेलवे कॉलोनी की टीम को हरा दिया। सीताराम खरोड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार शाम को भी रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विपिन कस्वा, जितेंद्र, सुनील स्वामी, पवन कुमार आिद ने सहयोग किया।