पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| विप्र फाउंडेशन जिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एएसपी को ज्ञापन देकर छह फरवरी को वार्ड 44 में समाज के एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन के अनुसार वार्ड 44 के जेठाराम शर्मा के साथ हनीफ खां आदि ने मारपीट की। मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में जेठाराम सहित फाउंडेशन के कुंदनमल महर्षि, चंदनमल सारस्वत, पूर्व सभापति रमाकांत ओझा, फतेहचंद सोती, प्रमोद मिश्रा, ईश्वरी हारित, बनवारीलाल सांखाेलिया, प्रवीण शर्मा आदि शामिल थे।