पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीप योजना में होंगी प्रतियोगिता

स्वीप योजना में होंगी प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | भारतनिर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्ययोजना के तहत प्रत्येक माह मतदाताओं को जागरुक करने की दृष्टि से विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि आयोग ने वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ईसीआई डॉट एनआईसी डॉटइन पर ऑनलाइन प्रतियोगिता पोर्टल सृजित किया है।

इस पोर्टल का लिंक विभाग की बेवसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीईओआरएजेएएसटीएचएएन डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी दिया गया है। इसके अंतर्गत निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु फिल्म प्रतियोगिता क्विज प्रतियेागिता आदि आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता फरवरी से आयोजित की जा रही हैं। इसमें भाग लेने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को (आयु का बंधन नहीं) को अपना पंजीकरण कराना होगा।