हैल्थ शिविर का आयोजन
चूरू | स्वच्छएवं स्वस्थ भारत मिशन में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के प्रांगण में शनिवार को एलआईसी हैल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में डॉ. जेपी माहिच ने शाखा प्रमुख संजय कुमार जांगिड़ एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों, विकास अधिकारी, अभिकर्ताओं एवं बीमा धारकों के स्वास्थ्य की जांच की परामर्श दिया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वाइन फ्लू से बचने एवं उसके उपचार संबंधी जानकारी सभी को दी गई एवं आगन्तुकों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई।