मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन दिया
चूरू | अंजुमनतरक्की उर्दू (हिंद) शाखा के सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में छात्र अल्पसंख्यक मामलात मंत्री अरुण चतुर्वेदी से िमले तथा एसपीक्यूएम योजना के तहत मॉडल मदरसों में पीजीटी टीजीटी शिक्षा सहयोगी का परिणाम जारी कर नियुक्ति देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजीज खान दिलावरखानी, मो. इस्माइल, मोहसिन खान, तोफिक खान, खलील अहमद खान, जावेद खान, हसन खान, शोयब हुसैन सोलंकी, गुलफाम अहमद, अफरीदी चौहान, निसार खान, आदिल खान, अरशद पठान, मुबारिक खान, इस्लाम खान, वाहिद खान, शाहरूख खान, मो. राशिद, मुस्तकिम चौहान आदि थे।