भाजपा की ज्योति बनी चूरू की प्रधान
चूरू पंचायत समिित की प्रधान पद पर भाजपा की ज्योति राठौड़ चुनी गई। 19 सदस्यीय पंचायत समिति के प्रधान के लिए भाजपा प्रत्याशी ज्योति ने 16 मत हासिल किए। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी मंजू को तीन मत मिले।
इससे पहले पंचायत समिति सदस्य पद के हुए चुनाव में ज्योति नििर्वरोध रूप से निर्वाचित हुई थी। माना जा रहा है कि चूरू के प्रधान पद पर भाजपा की ज्योति के नाम पर पहले ही मोहर लग चुकी थी, शनिवार को केवल मतदान की औपचारिकता हुई। भाजपा पंचायत समिति सदस्यों ने एक साथ कतारबद्ध होकर मतदान किया।
परिणाम की घोषणा के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान ज्योति के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य विक्रम कोटवाद का भी स्वागत किया गया। यहां पर पहुंचे चिकित्सा मंत्री, जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष, सभापति ने भी नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी। इस शानदार जीत को लेकर उनके समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर खूब जश्न मनाया।
चूरू. प्रधानपद की शपथ लेती ज्योति राठौड़। मतदान के लिए कतार में खड़े भाजपा के पंचायत समिति सदस्य।