पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरिटेज वॉक की तैयारियों में रहे कोई कसर : कविया

हेरिटेज वॉक की तैयारियों में रहे कोई कसर : कविया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वपर्यटन दिवस पर होने वाली हेरिटेज वॉक की तैयारियों को लेकर बुधवार को एडीएम राजेंद्रसिंह कविया ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एडीएम ने कहा कि चूरू पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां की हवेलियां विश्व में स्थापत्य और पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में हेरिटेज वॉक से चूरू को नई पहचान दिलाने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निवर्हन समुचित ढंग से करना होगा। वॉक के रूट पर सफई सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि हेरिटेज वॉक में जिला मुख्यालय के 23 स्थानों को शामिल किया गया है। वॉक गल्र्स कॉलेज से शुरू होकर भूरामल कोठारी डबल हवेली, सूरजमल बांठिया की हवेली, मक्का मस्जिद हवेली, राजकुमार वैद हवेली, बालाजी मंदिर, अठखंभा छतरी, बूंटिया वाला की हवेली, छगनमल पारख हवेली, किला, मालजी का कमरा, हवामहल के नाम से मशहूर सुराणा डबल हवेली, सागरमल बैद हवेली, कन्हैयालाल बागला हवेली, बींजराज मोहनलाल बांठिया हवेली, रघुनाथ मंदिर, चिमनाराम मंत्री की छतरी, जयदयाल गोयनका हवेली, गंगामाई मंदिर, जैन मंदिर मालजी कोठारी की हवेली होते हुए नगरश्री में जाकर संपन्न होगी।