पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए खिलािड़यों में हुई जोर आजमाइश

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए खिलािड़यों में हुई जोर आजमाइश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवके राजकीय स्कूल के खेल मैदान में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। सोमवार को सेमीफाइनल होंगे।

सुबह जोधपुर जयपुर के बीच मैच हुआ। इसमें जोधपुर ने जयपुर को 1-0 से हराया। अजमेर चूरू के बीच दूसरा मैच हुआ। इसमें अजमेर ने चूरू को 4-0 से हराया। सीकर श्रीगंगानगर के मध्य मैच में सीकर 1-0 से हार गया। चौथा मैच अजमेर एकेडमी नागौर के मध्य हुआ जिसमंे दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी तो मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।

जनसहयोगसे भोजन बस की व्यवस्था

राज्यस्तरीयहॉकी प्रतियोगिता में आई टीमों के भोजन व्यवस्था जन सहयोग से की जा रही है। सैनी संस्थान में रविवार को रेवंतसिंह कांधल की तरफ से भोज दिया गया वहीं छगनलाल भार्गव, लीलाधर सांकरोत, पवन पुजारी, रावतमल स्वामी, एमपी सैनी नवयुवक मंडल सदस्य रतनलाल सैनी, कृष्णलाल सैनी, रोहिताश सैनी सदस्य रात दिन टीमों के खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था में जुटे रहे।

सुभाषचंद्र बोस स्कूल अपेक्स स्कूल ने खिलाड़ियों को मैदान तक पहुंचाने तथा आवास स्थान तक छोड़ने के लिए अपने स्कूलों की बसें लगा रखी हैं।

आजसेमीफाइनल

शारीरिकशिक्षक रामप्रताप चाहर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे से प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले होगे। इनमें अजमेर एकेडमी जोधपुर, सीकर अजमेर के बीच मुकाबला होगा। चाहर ने बताया कि 5,6,7,8 वें स्थान के लिए श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू जयपुर के बीच मैच खेले जाएंगे।

साहवा. कस्बेमें रविवार सुबह सुपर-8 के मुकाबले में खेलती नागौर श्रीगंगानगर की टीमें।

साहवा. चूरूपर जीत की खुशी मनाते अजमेर के खिलाड़ी।