- Hindi News
- चूरू. स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी शहर की पहली जरूरत
चूरू. स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी शहर की पहली जरूरत
चूरू. स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी शहर की पहली जरूरत है, बेहतर सफाई। हर वार्ड के लिए पार्षद मुख्य कड़ी होती है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए विधायकों की तर्ज पर पार्षदों को भी बजट मिलना चाहिए, ताकि वह अपने तरीके से वार्ड का सही विकास करवा सके। इसके अलावा पार्षद को वार्ड स्तर पर कुछ अधिकार भी दिए जाने चाहिए। ये सुझाव सामने आए रविवार को दैनिक भास्कर के दूसरे रूबरू कार्यक्रम में।
जैन श्वेतांबर तेरापंथी उच्च माध्यमिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में वार्ड 16 से 20 25 से 31 के लोगों ने स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी को लेकर अपने तर्क दिए। वार्डों के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों अधिकारियों ने शहर की बुनियादी जरूरतों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान लोगों ने पार्षदों अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए।