पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रियों के फूंके पुतले

मंत्रियों के फूंके पुतले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. शिक्षकशिक्षा अधिकारी संघर्ष समिति की ओर से प्रांतीय आह्वान पर रविवार को शिक्षा मंत्री, पंचायतराज मंत्री अति. मुख्य सचिव के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन को लेकर इंद्रमणि पार्क में हुई समिति की बैठक में शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश संयोजक रामस्वरूप सहारण, रेसला के प्रमोद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए सभी शिक्षक संगठनों को एक मंच पर आकर संघर्ष करना होगा। शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया मंत्री वेदपाल मलिक ने कहा कि राज्य सरकार एकीकरण के नाम पर हजारों पदों को समाप्त करना चाहती है, वहीं शिक्षा जैसी अहम व्यवस्था का निजीकरण करने का भी प्रयास हो रहा है। रतिराम सारण, ओमप्रकाश मुहाल, अश्विनी पारीक, मुकंदराम नेहरा, मो. नियाज, यूनूस खान, बेगराज, ईशराज, सहीराम फूलफकर, शिवपाल, सुघेंद्र चौधरी ने विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद सभी शिक्षक दोनों मंत्रियों अति. मुख्य सचिव के पुतले लेकर जुलूस के रूप में राजकीय लोहिया कॉलेज के आगे पहुंचे और पुतले फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।