- Hindi News
- किए गए राजीनामे से मुकरे, मारपीट कर घर से निकाला
किए गए राजीनामे से मुकरे, मारपीट कर घर से निकाला
भास्कर न्यूज. चूरू. महिला थाने में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ उसके साथ किए गए राजनीमे से मुकरने और दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार कमोद पुत्री जगमाल जाट निवासी शर्मा कॉलोनी, चूरू ने रिपोर्ट दी कि शादी के बाद उसका पति राकेश झाझड़िया, ससुर महावीर, दाद ससुर मोहनलाल, देवर सुमित, देवरानी सुमित्रा, ननद निशा बाइक चार लाख रुपए की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे।
इस बात को लेकर पहले मामला दर्ज करवाने पर आरोपियों ने 10 जुलाई, 2014 को उसे स्टांप पेपर पर लिखकर उसके हिस्से मकान, जेवर रुपए देने की सहमति जताई और राजनीमा किया था। बाद में उक्त आरोपी उक्त राजीनामे से मुकर गए और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।