पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो रुपए 90 पैसे में कैसे हो बैडशीट की बेहतर धुलाई

दो रुपए 90 पैसे में कैसे हो बैडशीट की बेहतर धुलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन प्रस्तावों पर बनी सहमति

राजकीयडीबी अस्पताल में मेडिकल रिलिफ सोसायटी की मंगलवार शाम हुई बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना आगामी प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर एचएस मीना ने कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था में और सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिले, इसके लिए सभी को साझा भाव से काम करना होगा। सोसायटी के सदस्य िकशन आसेरी ने कहा कि दो रुपए 90 पैसे के टेंडर में बेडशीट की बेहतर सफाई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई और बेडशीट की व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। सदस्य दीनदयाल सैनी ने भी उपयोगी सुझाव दिए। पीएमओ डॉ. सीएल गहलोत ने अस्पताल में उपलब्ध दवा, संसाधन और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. बीएल नायक, एफएच गौरी, जेएन खत्री, जेपी महायच, हैल्थ मैनेजर अनुज शर्मा, टीओ परमेश्वरसिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

-धर्मशाला के नीचे संचालित दुकानों का नए सिरे से किराया निर्धारण किए जाएगा।

-मेडिकल प्रमाण बनाने की फीस यथावत रहेगी।

-नेत्र अस्पताल में 70 हजार रुपए की लागत से 10 माइक्रोसोप लाइट खरीदी जाएगी।

-इमरजेंसी में आने वाले सामान्य रोगियों से आउटडोर की तर्ज पर पांच रुपए की पर्ची काटी जाएगी। दुर्घटना सहित अन्य आपातकालीन स्थिति में आने वाले रोगियों को इससे मुक्त रखा जाएगा।

-वेंटीलेटर शुरू करने के लिए छह लाख रुपए की लागत के उपकरण राज्य सरकार से लेने के प्रयास किए जाएंगे।

चूरू.राजकीय डीबी अस्पताल में मेडिकल रिलिफ सोसायटी की बैठक में बोलते कलेक्टर।