पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौशल आधरित प्रशिक्षण कार्यक्रम

कौशल आधरित प्रशिक्षण कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू|जिला उद्योगकेन्द्र की ओर से गीता मित्तल फाउंडेशन में 50 दिवसीय वेब डवलपमेन्ट थ्रू एएसपी पीएचपी प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। एसबीबीजे के मुख्य प्रबन्धक ओमप्रकाश भाटी ने कहा कि स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जाती है। जिला उद्योग केन्द्र के प्रभारी नानकराम ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि राजकीय आईटीआई के अधीक्षक केएम जांगिड़ ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गीता मित्तल फाउण्डेशन के प्रशासक ओमप्रकाश तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा फाउण्डेशन की गतिविधियों का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के बाद भी फाउण्डेशन से जुड़े रहकर अपने कम्प्यूटर कौशल का और विकास कर सकते हंै। प्रशिक्षणार्थी कन्हैयालाल, पंकज वाधवानी ने भी प्रशिक्षण को उपयोगी एवं सार्थक बताया। प्रशिक्षक पंकज कुमार सोनी, नरेश कुमार भाटी, पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, जयप्रकाश शर्मा, सतीश प्रजापत, पूनम हर्षवाल, बनारसी, धनेशकुमार मीणा, मोना राधवानी, हर्षित कुमार जानू, एन विनायक जाखटिया, समशेर खां, साजिद अली सिक्का, अहसान खान ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण में चालीस युवक-युवतियों ने भाग लिया।