फॉलोअप शिविर का समापन
चूरू|लाॅयंस कीओर से पिछले माह राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल में लगाए गए नेत्र शिविर का फाॅलोअप शिविर मंगलवार को लगाया गया। शिविर में डॉ. अनिल चावला पीसी ढाका ने 50 रोगियों के आंखों की जांच कर उनको चश्मों के नंबर निकाले तथा आंखों के बचाव सावधानियों के बारे में जानकारी दी। रोगियों को 14 अक्टूबर को अस्पताल समय में निशुल्क चश्में वितरित किए जाएंगे। शिविर में क्लब अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, सचिव सुनील रंजन टकणेत, शोकत अली टाक, चंद्रशेखर अग्रवाल, नंदलाल सहारण आदि उपस्थित थे।