अब दुर्गा पूजा रामलीला की रहेगी धूम
शहर में तैयारी जोरों पर
एक महीने में तैयार हुई मूर्ति
जिलेमें गुरुवार से घट स्थापना के साथ ही दिन में दुर्गा पूजा और रात को रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। नौ दिवसीय आयोजकन को लेकर की जा रही तैयारियां भी अब परवान चढ़ने लगी है।
शहर में करीब 20 से 25 स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में मुख्य रूप से गढ़ स्थित गोपालजी के मंदिर में बाबा जगदीश खाकी के सानिध्य में, नीमड़ी धोरा स्थित मनसा माता मंदिर, धर्मस्तूप के पास जीणमाता मंदिर और सवाई सागर बगीची स्थित मां दुर्गा शक्ति मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर सुबह शाम को विशेष आरती के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। इसी क्रम में सब्जी मंडी स्थित मिश्र पार्क, सोती भवन के पास चोटिया हनुमान मंदिर, सेवगों की गली, गढ़ के पीछे सुंदरिया चौक, सिटी पोस्टऑफिस के पास छत्रपति शिवाजी चौक, बारह महादेव मंदिर के पास बद्रीप्रसाद के नोहरे, मोचीवाड़ा में लालू खां ठेकेदार के मकान के पास, ओम कॉलोनी में हेमसिंह सिसोदिया के घर के पास दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। गुरुवार से नवरात्रा अनुष्ठान शुरू होगा। इसी क्रम में जीण माता सेवा संघ की ओर से वार्ड 25 स्थित खेमका शक्ति मंदिर के पास गोगामेड़ी में गुरुवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ घट स्थापना कलशयात्रा के साथ होगा। अध्यक्ष देवकीनन्दन प्रजापत ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे सैनी हनुमान मंदिर से कलशयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में नौ देवियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिदिन सुबह-शाम को आरती, शाम को आरती के बाद दुर्गा सप्तशती पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। दो अक्टूबर को श्रृंगार, यज्ञ अनुष्ठान, फलों का भोग, शाम को दीप महाआरती, दीपक-थाली सजाओ प्रतियोगिता रात में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। तीन अक्टूबर को समापन पर कन्या पूजन के बाद गोशाला स्थित पीथाणा जोहड़ में मूर्ति विसजन किया जाएगा।
रतननगरमंे दुर्गा पूजा महोत्सव कल से
रतननगर|दुर्गापूजामहोत्सव समिति की ओर से नौ दिवसीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में समिति के कार्यकर्ता जुटे हुए है। बंगाल के कलाकार मां दुर्गा की छह फीट की प्रतिमा के निर्माण को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6.15 बजे मगल आरती के सा