विधिक अधिकारों की जानकारी दी
चूरू|महिला आधिकारिताविभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर संचालित साथिनों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण में उन्हें महिलाओं के विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। संदर्भ व्यक्ति विधि कॉलेज के मुनेश कुमार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, भरण पोषण, कन्या भ्रूण हत्या आदि से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान गीतों के जरिए भी विधिक साक्षरता का संदेश दिया गया। प्रचेता अमिता भतेरी ने प्रशिक्षण दिया। संचालन कनिष्ठ लिपिक अनिल कुमार ने किया।