हनुमानगढ़ को हराकर चूरू फाइनल में
हनुमानगढ़ को हराकर चूरू फाइनल में
चूरू| सरकारीलोहिया कॉलेज की टीम महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई। मंगलवार को हनुमानगढ़ के एनएम लॉ कॉलेज मैदान में खेले गए मैच में उसने वहीं के पीजी कॉलेज को हराया। संदीपकुमार पंवार ने बताया कि चूरू की टीम ने 20 ओवर में 148 रन का स्कोर खड़ा किया। हनुमानगढ़ की टीम 146 रन पर आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच आंनद जोशी ने 23 बॉल पर 31 रन बनाए चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। फाइनल में मुकाबला बीकानेर कॉलेज से होगा।