पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर कार्यशाला

उत्तर-मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | सामाजिकन्याय एवं आधिकारिता निदेशालय की ओर से मंगलवार को राजकीय लोहिया कॉलेज में जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक छात्रवृत्ति प्रभारियों की कार्यशाला हुई।

समाज कल्याण अधिकारी नरेश बारोठिया ने बताया कि कार्यशाला में विभाग के निर्देशानुसार एससी, एसटी, एसबीसी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को कॉलेज स्तरीय उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना में मांगे गए सत्र 2014-15 के आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में समस्त मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थानों नव स्थापित कॉलेजों के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को ऑनलाइन भरने, फॉरवर्ड करने तथा जांच करने से संबंध में भी जानकारी दी गई तथा छात्रवृत्ति संबंधी शंकाओं का निराकरण किया गया। इस दौरान लोहिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा, प्रो. ओपी बंसिया ने भी विचार व्यक्त किए।

चूरू. छात्रवृत्तियोजना के बारे में जानकारी देते अधिकारी।