पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र संख्या के मुकाबले लेक्चरर कम

छात्र संख्या के मुकाबले लेक्चरर कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयलोहिया कॉलेज में व्याख्याताओं के पद भरने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया कि कॉलेज में छह हजार से ज्यादा छात्र हैं। इसके मुताबिक स्टाफ में बढ़ोतरी नहीं हुई। छात्र संख्या देखते हुए कॉलेज में नए पद सृजित किए जाएं। भौतिक विज्ञान, गणित में एक-एक अंग्रेजी में तीन और उर्दू में दो पद पहले से ही खाली पड़े है। छात्र हितों को देखते हुए अगर सरकार ने कॉलेज में नए पद सृजित नहीं किए तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रामनिवास कड़वासरा, दिनेश कड़वासरा, दीपक, युसुफ खान, बृजेश पांडे, सुरेंद्र शर्मा, ललित भांबी, अनिल कस्वा, सुरेश कस्वा, हवासिंह, संदीप गेट, चांदसिंह, मुकेश, सुनील आदि शामिल थे।

चूरू. व्याख्याताओंके पद भरने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते छात्र।