दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं 29 से
चूरू. राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधि सेवा दिवस के तहत जिले में हो रही प्रतियोगिता का दूसरा चरण 29 सितंबर से शुरू होगा। एडीईओ सांवरमल गहनोलिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कक्षा नौ से 12 तक के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है। स्कूल, ब्लॉक जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों की सूची प्रतियोगिता समाप्ति के दिन ही ई-मेल के जरिए भिजवानी होगी। िद्वतीय चरण के तहत 29 सितंबर को निबंध लेखन पोस्टर-पेटिंग प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर होगी। 30 सितंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक स्तर पर प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू होगी।