दाधीच की स्मृति में फल वितरण
चूरू. दाधीचब्राह्मण महासभा की ओर से शनिवार को राजकीय डीबी अस्पताल में ऐतिहासिक कालीजी मंदिर के उपासक पं. रत्तिराम दाधीच की स्मृति में मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में दाधीच सभा चूरू के मंत्री गणपत पल्होड़, वैध रामनिवास दाधीच, वासुदेव दाधीच, बृजेंद्र दाधीच, विनोद पल्होड़ संजय पल्होड़, रवि दाधीच, राकेश, उमेश, पवन दाधीच, डॉ. सुशील, गौरव, विपिन, उमाशंकर बहड़ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. इकराम हुसैन, अभिषेक चोटिया, ललित शर्मा आदि ने सहयोग किया।